भारत बन्द नहीं होने देंगे

भारत माता की गति को अब मंद नहीं होने देंगे,

इंसानों से इंसानों का द्वंद नहीं होने देंगे ।

प्यार मोहब्बत बांटेंगे हम, नफ़रत के बाजारों में,

भारत में रहकर हम भारत बन्द नहीं होने देंगे ।।

Related Post

भारत के सब लाल होली खेलेंगे

प्रेम का प्याला पी कर आना ठाकुर जी को भोग लगाना गांव चरोरा की गलियों में बाजेंगी खड़ताल,होली खेलेंगे होगा खूब धमाल, होली खेलेंगे भारत के सब लाल होली खेलेंगे

खिड़कियों पर जालियां हैं

खिड़कियों पर जालियां हैं, ये पता कैसे चले ? युद्ध की तैयारियां हैं, ये पता कैसे चले ? तन बदन की सब नसें दुखने लगीं हैं इन दिनों, कौन सी बीमारियां हैं, ये पता कैसे चले ? बैग में हथियार होंगे, ये हमें अनुमान था, कील हैं या आरियां हैं, ये पता कैसे चले ? […]

गीत

गीत पाँच सितारा इक होटल में, मैने अपने गांव को देखा ।। खट्टे बेरों वाली झाड़ी, दो गमलों में लगी हुई थी । एक पुरानी घोड़ा गाड़ी, दरवाजे पर खड़ी हुई थी । शीशे की सब दीवारों पर, काली – पीली छांव को देखा, पहली मंजिल पर देखा था, चूल्हे से बतियाता आँगन, सुबह की […]