गज़ब की राजनीति है साब

गज़ब की राजनीति है साब

बारिश का मौसम आते ही सारे मेंढक फूल गए ।

टर्र -टर्र के चक्कर में हम कविता लिखना भूल गए ।।

प्यासी भैंस घुसी हैं जब से राजनीति की पोखर में ।

गन्दी नाली के सब कीड़े पूंछ पकड़कर झूल गए ।।

Related Post

जग में वीर कहां है अब

लक्ष्मण रेखा खींच सके जो, ऐसा धीर कहां हैं अब ? लक्ष्य भेदकर आने वाला, असली तीर कहां है अब ।? काली रस्सी को ज़हरीला सांप बताती है दुनियां । राजगुरू सुखदेव भगत सा जग में वीर कहां है अब ।?

कविता

खिड़कियों पर जालियां हैं, ये पता कैसे चले ? युद्ध की तैयारियां हैं, ये पता कैसे चले ? तन बदन की सब नसें दुखने लगीं हैं इन दिनों, कौन सी बीमारियां हैं, ये पता कैसे चले ? बैग में हथियार होंगे, ये हमें अनुमान था, कील हैं या आरियां हैं, ये पता कैसे चले ? […]

गीत —

जब- जब बच्चे अपने घर के, जड़ कुटुंब ठुकराते हैं ! तब -तब इस पावन वसुधा पर,वृद्धाश्रम बन जाते हैं !! धूप के आगे तेज हवा भी, मद्धम होती जाती है ! घर में रक्खी रद्दी की कीमत कम होती जाती है !! जैसे माला में फूलों का , हार ज़रूरी होता है ! जीवन […]