खिड़कियों पर जालियां हैं

खिड़कियों पर जालियां हैं, ये पता कैसे चले ?

युद्ध की तैयारियां हैं, ये पता कैसे चले ?

तन बदन की सब नसें दुखने लगीं हैं इन दिनों,

कौन सी बीमारियां हैं, ये पता कैसे चले ?

बैग में हथियार होंगे, ये हमें अनुमान था,

कील हैं या आरियां हैं, ये पता कैसे चले ?

वो महक है ही नहीं, ना इस तरफ़ ना उस तरफ़ ,

फूल वाली क्यारियां हैं, ये पता कैसे चले ?

आग में जलकर ‘चरौरा’ खाक जितनी भी हुईं,

सब उन्हीं की गाड़ियां हैं, ये पता कैसे चले ?

Related Post

बैठे हैं

हाथ में लेके ताज, बैठे हैं, जाओ मिल लो, वो आज बैठे हैं ।। नन्हीं चिड़ियों को कैद में रखना, इन बगीचों में बाज बैठे हैं ।।

जग में वीर कहां है अब

लक्ष्मण रेखा खींच सके जो, ऐसा धीर कहां हैं अब ? लक्ष्य भेदकर आने वाला, असली तीर कहां है अब ।? काली रस्सी को ज़हरीला सांप बताती है दुनियां । राजगुरू सुखदेव भगत सा जग में वीर कहां है अब ।?

पूरी रैन न सोए हम

बार – बार पलकें झपकाईं , पूरी रैन न सोए हम, बारह सौ में नींद खरीदी, वो भी वापिस चली गई ।