गीत

✍️✍️गीत✍️✍️

पाँच सितारा इक होटल में, मैने अपने गांव को देखा ।।

खट्टे बेरों वाली झाड़ी,

दो गमलों में लगी हुई थी ।

एक पुरानी घोड़ा गाड़ी,

दरवाजे पर खड़ी हुई थी ।

शीशे की सब दीवारों पर, काली – पीली छांव को देखा,

पहली मंजिल पर देखा था,

चूल्हे से बतियाता आँगन,

सुबह की सरगम वाली चाखी,

गिड़गम की धुन वाला मक्खन !

आज आपको बतलाता हूँ,इन आँखों ने जो-जो देखा !

दरवाजे के ठीक सामने ,

बुग्गी की तस्वीर लगी थी ।

बारिश की बूंदों में बहती,

कागज वाली नाव छपी थी !

पत्थर की कुछ तस्वीरों में, पायल वाले पांव को देखा ।

चिमटा और फूंकनी वाला,

बावर्ची ने चित्र दिखाया !

गेंदतड़ी और गिल्ली डंडा,

भोजन की मेजों पर पाया !!

और जिसे मैं भूल गया था, तस्वीरों में वो- वो देखा !

केवल हुक्का छपा हुआ था,

गुड़गुड़ को छपवा नहीं पाए !

दादा की खाँसी का गर्जन,

चित्रों में दर्शा नहीं पाए !!

कुर्रम की जूती की चुरमुर, चुरमुर सुनती ठाँव को देखा !

बाथरूम की दीवारों पर,

गाँव ‘चरौरा’ की पोखर थी।

धोबन की वो छैय्या- छैय्या,

गीतों में सबसे ऊपर थी !!

मन्दिर वाली शंख ध्वनि की,धुन में रमते गाँव को देखा !

पांच सितारा इक होटल में,

मैने अपने गाँव को देखा !!



Related Post

What Rheumatologists Need to Know About the Management

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should look to Silicon Valley and the quantified movement of the latest generation. Apple’s Watch records exercise, tracks our moves throughout the day, assesses the amount of time we are stood up and reminds us to get up and move around […]

कविता

खिड़कियों पर जालियां हैं, ये पता कैसे चले ? युद्ध की तैयारियां हैं, ये पता कैसे चले ? तन बदन की सब नसें दुखने लगीं हैं इन दिनों, कौन सी बीमारियां हैं, ये पता कैसे चले ? बैग में हथियार होंगे, ये हमें अनुमान था, कील हैं या आरियां हैं, ये पता कैसे चले ? […]

भारत बन्द नहीं होने देंगे

भारत माता की गति को अब मंद नहीं होने देंगे, इंसानों से इंसानों का द्वंद नहीं होने देंगे । प्यार मोहब्बत बांटेंगे हम, नफ़रत के बाजारों में, भारत में रहकर हम भारत बन्द नहीं होने देंगे ।।